पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है

विज्ञापन

प्रतापगंज. भावनीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 05 निवसी चार माह की गर्भवती 19 वर्षीय विवाहिता महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष ने आवेदन के आधार पर पीड़ित लड़की के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता मनीषा देवी ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि 28 अप्रैल 2024 को भावनीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 05 निवासी बबलू साह के पुत्र सुभाष कुमार साह के साथ हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई थी. शादी के समय जो बन पाया वह उपहार स्वरूप दिया गया. शादी के दो माह बाद से ही पति, देवर, सास, ससुर, ननद सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज के रूप में एक लाख नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. उसके पिता ने दहेज देने में असमर्थता जतायी, तो ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे. एक दिन सभी लोगों ने प्लानिंग के तहत उसकी जान मारने की कोशिश की. हो हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने उनकी जान बचायी. इसके बाद पति ने उसे अपने मायके जदिया पहुंचा दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन