गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी, एक घर से दो पिस्टल व दो कट्टा बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक घर से दो पिस्टल व दो कट्टा बरामद
विज्ञापन
– एक महिला गिरफ्तार
कटैया-निर्मली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी कर दो पिस्टल व दो देसी कट्टा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत स्थित वार्ड नंबर 08 में एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार है. जिसे वक्त रहते छापेमारी करने पर बरामद किया जा सकता है. जिसके बाद इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देकर जब पथरा पहुंचे तो वार्ड नंबर 8 निवासी सद्दाम के गेट पर खड़े होकर गेट खोलने कहा तो वो लेट से गेट खोला और पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. जब उसके घर की तलाशी ली गई तो विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड के साथ दो पिस्टल और दो देसी कट्टा बरामद हुआ. अवैध हथियार बरामद होने के बाद घर में रह रही महिला हाजरा खातून मौका देख भागने की कोशिश की. लेकिन महिला सिपाही उन्हें दबोचने में कामयाब रहे. अपने बयान में हाजरा खातून ने कहा कि अवैध हथियार उनके देवर मो सद्दाम उसके घर में रख दिया था. इस अवैध हथियार मामले में हाजरा खातून, सद्दाम के अलावे शिवम कुमार पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 3 और असफाक राजपुर वार्ड नंबर 2 किशनपुर थाना निवासी शामिल हैं. सभी आरोपियों के विरुद्ध कांड अंकित कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










