सड़क हादसे में दो जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद डॉ पंकज कुमार की देख रेख में दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत विसनपुर शिवराम के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की संध्या एक अनियंत्रित बाइक सवार ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार दोनों ही लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की पहल पर दोनों ही घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद डॉ पंकज कुमार की देख रेख में दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि लोगों के द्वारा दो घायलों को अस्पताल लाया गया है. जिसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. यदि जरूरत पड़ी तो रेफर किया जा सकता है. घायल बाइक चालक की पहचान वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार और वार्ड नंबर 12 निवासी 22 वर्षीय मणि कुमार के रूप में की गई है. चिकित्सक ने बताया कि जरूरत पड़ी तो रेफर किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन