आग लगने से दो आवासीय घर जल कर राख
आग लगने से दो घर जल कर राख
बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनियां पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में शनिवार की दोपहर अचानक आग लगने से दो परिवार के आवासीय घर जलकर राख हो गये. जानकारी मुताबिक अगलगी की इस घटना में वार्ड नंबर 14 निवासी पारो देवी व रजानंद कामेत का अवासीय घर जला है. शनिवार की दोपहर सभी लोग काम में व्यस्त थे. इसी क्रम में अचानक आग लग गयी. पड़ोस के कुछ लोगों ने आग की लपटें देखकर हो शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. अग्निपीड़ित पारो देवी ने बताया कि अगले माह 05 मई को बेटी की शादी होना है. शादी में काम आने वाले जरूरत की सामान खरीद रखा था. जो जल कर राख हो गये. घर में रखा गोदरेज, मोबाइल, जेवरात, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात, अनाज के अलावे 55 हजार नकदी भी जलकर राख हो गया. पीड़िता ने बताया कि बेटी के शादी हेतु धीरे-धीरे सामान की खरीदारी कर घर में रखा हुआ था. घटना की सूचना अंचल कार्यालय एवं थाना को दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए