नेपाल से शराब पीकर आ रहे दो शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दोनों शराब के नशे में थे. गश्ती गाड़ी से उसे थाना लाया गया और शराब पीने की पुष्टि की गई

विज्ञापन

वीरपुर भीमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के शैलेशपुर सड़क पर संध्या गश्ती के क्रम में रविवार की देर शाम नेपाल से शराब पीकर आ रहे दो पियक्कड़ को नशे में पकड़ा. जिसे थाना लाया गया और शराब पीने की पुष्टि की गई. जानकारी देते हुए भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है और शराब को लेकर पुलिस काफी चौकस है. रविवार की शाम थाना के पदाधिकारी संध्या गश्ती कर रहे थे. इसी क्रम में वार्ड नंबर 12 स्थित भांटाबारी रोड में पुलिस की गाड़ी पहुंची, जहां शैलेशपुर बीओपी की ओर से दो लोग आ रहे थे. दोनों शराब के नशे में थे. गश्ती गाड़ी से उसे थाना लाया गया और शराब पीने की पुष्टि की गई. सोमवार को उक्त दोनों शराबियों के खिलाफ अप्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. पकड़े गए शराबियों की पहचान भीमनगर वार्ड नंबर 11 निवासी 25 वर्षीय विकास सहनी और 26 वर्षीय रुदल सहनी के रूप में की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन