ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 6:21 PM
घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है
त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य सड़क एनएच 327 ई पर रविवार को जागुर गांव के समीप रेलवे के कार्य में लगे ईंट लोड ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. घटना के वक्त ईंट लोड ट्रैक्टर त्रिवेणीगंज से पिपरा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पिपरा की ओर से त्रिवेणीगंज की तरफ आ रहे एक बाइक सवार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों घायल युवकों को लोगों ने गंभीर अवस्था में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां एक जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. जख्मी बाइक सवार ने बताया कि वे लोग एक ही बाइक से भैया दूज के मौके पर अपनी बहन के यहां जरौली गए थे और वहीं से वापस मटकुरिया अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में हादसा हो गया. जख्मी बाइक सवार मटकुरिया गांव के वार्ड नंबर 07 निवासी सुभाष शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और अशोक यादव का 18 वर्षीय पुत्र संत कुमार जख्मी हुए हैं. जख्मियों में शामिल बाइक सवार युवक अंकित कुमार को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने बाहर रेफर कर दिया है. इधर घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










