251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के वार्षिक महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

श्री श्री 108 बाबा गोविंद गणिनाथ जी महाराज का द्वितीय वार्षिक महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश यात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्रिवेणीगंज में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के द्वितीय वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. 251 कन्याओं ने उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज (सुपौल). नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड 25 स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद जी मंदिर परिसर से श्री श्री 108 बाबा गोविंद गणिनाथ जी महाराज के द्वितीय वार्षिक महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा.

विज्ञापन

एनएच 327 ई से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा

बाबा गणिनाथ गोविंद जी भक्त मंडल के तत्वावधान में निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर एनएच 327 ई, खट्टर चौक, पुरानी बैंक चौक, दुर्गा मंदिर चौक और मंगल बाजार होते हुए युगल चौक पहुंची. इसके बाद श्रद्धालु मेला ग्राउंड स्थित अजगैबी काली दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुएं से भरा गया जल

अजगैबी काली दुर्गा मंदिर परिसर स्थित कुएं से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा मेला ग्राउंड, पुरानी बैंक चौक और एनएच 327 ई होते हुए वापस बाबा गणिनाथ गोविंद जी मंदिर परिसर पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का विसर्जन किया गया.

सजे वाहन में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का चित्र रहा आकर्षण

कलश यात्रा के दौरान सजे-धजे वाहन में बाबा गोविंद गणिनाथ जी महाराज का चित्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सुसज्जित परिधानों में शामिल हुए. श्रद्धालु पूरे रास्ते बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के जयकारे लगाते रहे.

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, समिति ने की व्यवस्था

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.

12 सितंबर को होगा मुख्य पूजनोत्सव

पूजनोत्सव के दूसरे दिन 12 सितंबर को सिंदरी पूजा, मंच उद्घाटन, अतिथियों का सम्मान और संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. रात्रि आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के पूजनोत्सव में शामिल होने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन