पारिवारिक कलह से परेशा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जदिया थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड नंबर पांच में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई
जदिया जदिया थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड नंबर पांच में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां 40 वर्षीय सुनील यादव ने अपने ही घर में गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, सुनील यादव पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह और घरेलू तनाव से जूझ रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी. जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था. गुरुवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला को ही समाप्त कर दिया. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष नन्द किशोर नंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक पूछताछ की. इस संबंध में थानाध्यक्ष नन्द किशोर नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. परिजनों द्वारा पारिवारिक कलह की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और हर कोई इस दुखद अंत को लेकर चर्चा कर रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि सुनील यादव सामान्य स्वभाव का व्यक्ति था, लेकिन घरेलू तनाव ने उसकी जिंदगी छीन ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










