सुधार होने के बाद राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए अस्पताल का होगा चयन: गोपाल मिश्रा
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 08 Feb 2026 6:32 PM
एनक्वास (एनक्यूएएस) प्रमाणिकरण को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को दो सदस्यीय असेसर टीम वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के विभिन्न पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया
वीरपुर एनक्वास (एनक्यूएएस) प्रमाणिकरण को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को दो सदस्यीय असेसर टीम वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के विभिन्न पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया. स्वास्थ्य विभाग ने समय-समय पर एनक्वास, कायाकल्प, लक्ष्य व मुस्कान कार्यक्रमों के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का प्रमाणिकरण कराया जाता है. इसी क्रम में दो सदस्यीय टीम में शामिल असेसर, डॉ गोपाल मिश्रा व डॉ विमलेश कुमार विमल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. टीम ने कुल छह विभागों का मूल्यांकन किया, जिनमें प्रसव कक्ष, फार्मेसी, इंडोर रोगी विभाग, मातृत्व वार्ड, पीपी यूनिट तथा जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग शामिल हैं. असेसर टीम ने बताया कि यदि मूल्यांकन में अस्पताल को 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होते हैं, तो राज्य स्तर से प्रमाणिकरण मान्य होगा. असेसर के रूप में शामिल बेगूसराय के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा ने बताया कि गुणवत्ता के अनुरूप सेवाएं दी जा रही हैं या नहीं इसकी जांच के लिए यह प्री-विजिट किया गया है. उन्होंने बताया कि सुधार पूरा होने के बाद उनके प्रतिवेदन के आधार पर राज्य सरकार राष्ट्रीय प्रमाणिकरण के लिए अस्पताल का चयन करेगी. राष्ट्रीय टीम सफल मूल्यांकन के बाद प्रमाण पत्र देता है. एनक्वास प्रमाणिकरण किसी भी स्वास्थ्य संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, क्योंकि इससे यह प्रमाणित होता है कि संस्था गुणवत्ता के उच्चतम मानकों पर खरी उतरती है. इसके साथ ही सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है, जिससे अस्पताल अपनी सुविधाओं को और बेहतर बना सके. मूल्यांकन के दौरान अस्पताल के डीएस डॉ सुशील कुमार, प्रबंधक अविनाश कुमार, लेखापाल सुशील कुमार पाल, रवि कुमार चौधरी सहित अस्पताल की दक्ष एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










