पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी

विज्ञापन

निर्मली. मरौना अंचल क्षेत्र के गनौरा पंचायत स्थित तालाब में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. जिसकी पहचान गनौरा पंचयात वार्ड 01 निवासी गूगली यादव के लगभग 15 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अमृता स्कूल से लौटने के दौरान वह गांव में खेलने गई थी इसी बीच गांव में स्थित गड्ढेनुमा तालाब में कुछ बच्चियों के साथ नहाने लगी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई. डूबने से उसकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. घटना की सूचना मरौना थाना को दी गई. जहां मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार दल बल के साथ पहुचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन