ePaper

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

Updated at : 19 Jun 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

छातापुर थाना क्षेत्र के धीवहा हाट के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की संध्या एक दर्दनाक हादसा हुआ

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र के धीवहा हाट के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की संध्या एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें 13 वर्षीय सुमित कुमार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सुमित वार्ड संख्या 05 निवासी सुरेश यादव का पुत्र था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिट्टी से लदा ट्रैक्टर हाईवे पर दक्षिण दिशा की ओर जा रहा था. इस दौरान पैदल जा रहे सुमित को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सुमित चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था और फिसलकर चक्के के नीचे आ गया. हादसे के कारणों का स्पष्ट पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जीवित रहने की उम्मीद में सुमित को तत्काल सीएचसी छातापुर ले गये. लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक सुमित, पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और उच्च माध्यमिक विद्यालय घीवहा में आठवीं कक्षा का छात्र था. सुमित की असामयिक मृत्यु के बाद उसके परिवार में शोक की लहर है. उसकी मां मीरा देवी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी अनुसार हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर घीवहा पंचायत के ही एक व्यक्ति का है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल था और उसमें लाइट भी नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना के कुछ घंटे बाद ही पंचायत ने मामले का निपटारा कर दिया. थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन