जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कृषि टास्क फोर्स के साथ बैठक करते जिलाधिकारी

Supaul news: बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, गरमा बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, कृषि यांत्रिकीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिक फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा समग्र गव्य विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Supaul news: सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले में किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की. इस दौरान कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए.

बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, गरमा बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, कृषि यांत्रिकीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिक फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा समग्र गव्य विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए.

डीएम ने कृषि से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया तथा किसानों को समय पर बीज, उर्वरक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र सुपौल के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिंचाई प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा आत्मा परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन