पंचायत सरकार भवन में घटिया बालू व ईंट का हो रहा प्रयोग, पहुंचे अधिकारी, कार्रवाई का दिया निर्देश
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 07 Feb 2026 7:50 PM
ग्रामीणों की शिकायत पर घटिया सामग्री हटाने का अधिकारियों ने दिया निर्देश
– ग्रामीणों की शिकायत पर घटिया सामग्री हटाने का अधिकारियों ने दिया निर्देश कटैया-निर्मली. सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी भवनों के निर्माण कार्य में खुले आम संवेदकों द्वारा मनमानी की जा रही है. धड़ल्ले से लोकल बालू और घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन इसकी भनक न तो सरकारी तंत्र को लगती है. ना ही जनप्रतिनिधि दिलचस्पी दिखाते हैं. ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 से जुड़ा है. जहां पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में धड़ल्ले से लोकल बालू और घटिया ईंट से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. विभागीय निर्देश के अनुसार सरकार भवन का निर्माण कार्य 24 फरवरी 2025 को आरंभ हुआ. जिसे 23 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का समय निर्धारित है. समय पर कार्य पूर्ण हो इसको लेकर संवेदक द्वारा युद्ध स्तर कार्य किया जा रहा है. निर्माण स्थल पर 10 ट्रेलर लोकल बालू जमा है. जिसके ऊपर लाल बालू डाल दिया गया है. ग्रामीण लाल बहादुर मेहता, चंद्रभूषण मेहता, किनकर मेहता, भुवनेश्वर मंडल, मो फरमुद, ब्रह्म देव साह, नेती सरदार, राजेश कुमार की नजर पड़ने पर कार्य कर रहे मजदूर एवं मिस्त्री से ग्रामीणों ने पूछा तो बताया गया कि दीवाल प्लास्टर में लोकल बालू का उपयोग करते हैं. इतने में वहां कार्य करवा रहे संवेदक के मैनेजर पहुंचा तो बताया कि संवेदक द्वारा ही हम लोगों को आदेश दिया गया है. लोकल बालू मिलाकर प्लास्टर करो. ईंट के बारे में पूछा गया तो मैनेजर ने बताया कि सीढ़ी में इसी का प्रयोग करते हैं. इस घटिया कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा बीडीओ अमरेन्द्र पंडित से किया. जिसके बाद पंचायती राज पदाधिकारी मणिकांत कुमार के साथ असिस्टेंट इंजीनियर आकांक्षा कुमारी कार्य स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि 10 ट्रेलर से भी अधिक मात्रा में कार्य स्थल पर लोकल बालू रखा हुआ है. जो लाल बालू से ढंका हुआ. जांच में सही पाए जाने पर पदाधिकारी ने संवेदक को कड़ी फटकार लगाते अविलंब घटिया ईंट एवं बालू को कार्यस्थल से हटाने के लिए कहा. बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने बताया कि घटिया ईंट एवं लोकल बालू से हो रहे भवन निर्माण कार्य के लिए संवेदक दोषी है. विभाग को इस बारे में लिखित शिकायत कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है. कार्यस्थल पर लोकल बालू और घटिया किस्म की ईंट पाई गई. पंचायती राज पदाधिकारी मणि कांत कुमार ने बताया कि संवेदक भवन निर्माण कार्य करवाने में अनियमितता बरत रहा था. कार्य स्थल से लोकल बालू और ईंट को हटवा दिया गया है. ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










