होली पर्व में अफवाह और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रतापगंज थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की. इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है. उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सहयोग के साथ मनाएं, साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की बात कही. थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने या स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश जया, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भिंडवार, विजय विराजी, मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह, प्रताप विराजी, महानंद पासवान, कृष्ण कुमार मंडल, मनोज मरीक, नारायण पादुका, महेंद्र यादव, श्याम यादव, उमेश गांधी, बोधी यादव, ललित भगत, संजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. स

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन