विशेष सचिव ने नल जल योजना का किया निरीक्षण, लोगों को नल का जल पीने की दी सलाह

Updated at : 03 Aug 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष सचिव ने नल जल योजना का किया निरीक्षण, लोगों को नल का जल पीने की दी सलाह

अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ने चांदपीपर पंचायत के वार्ड 09 में नल जल योजना के तहत पानी टंकी का जांच किया

विज्ञापन

सरायगढ़. पीएचईडी विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव मो सादुललाह, अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार सहरसा और कार्यपालक अभियंता विकास कुमार सुपौल ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड नंबर 9 और सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 14 में संचालित नल जल योजना के तहत पानी टंकी का जांच किया. अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ने चांदपीपर पंचायत के वार्ड 09 में नल जल योजना के तहत पानी टंकी का जांच किया. उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर नल के जल के बारे में पूछताछ किया. लोगों के घर में लगे नल से पानी चलाकर देखा. लोगों ने कहा कि नल से पानी नियमित रूप से आता है. लेकिन पानी को पीने के लिए उपयोग नहीं कर रहे हैं. विशेष सचिव ने लोगों को कहा कि पानी टंकी का पानी शुद्ध पानी है. इसमें आयरन नहीं है. पानी टंकी का पानी पीने से लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा. उन्होंने लोगों को नल का जल ही पीने की सलाह दी. वही अधीक्षण अभियंता ने कहा की नल जल योजना का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है. कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पंप चालक और संवेदक को पानी टंकी को सुचारू रूप से चलाने को लेकर निर्देश दिया गया है. इस मौके पर एसडीओ पिंकू कुमार मंडल, जेई अविनाश कुमार, संवेदक के सुपरवाइजर रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन