कोडिनयुक्त कफ सिरप व विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
supaul3

तस्कर सुमन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है

विज्ञापन

जदिया. इन दिनों जदिया थाना क्षेत्र में कोडिनयुक्त कफ सिरप का कारोबार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. हालांकि पुलिस छापेमारी कर तस्कर पर नकेल कस रही है. इसी आलोक में जदिया पुलिस ने मंगलवार की रात परसागढ़ी उत्तर पंचायत के फसीयाकोठी में छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप व विदेशी शराब के बोतल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि फसीयाकोठी वार्ड नंबर 03 निवासी सुमन कुमार अवैध रूप प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं विदेशी शराब की बोतल घर में रखकर बिक्री करता है. सूचना सत्यापन के लिए जब सुमन की घर की तलाशी ली गयी तो उसके घर से सौ एमएल का 105 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप तथा 375 एमएल का 13 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं शराब बरामदगी के बाद तस्कर सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया. बताया कि तस्कर सुमन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन