भगवती शिव मंदिर सुरियारी से निकाली गयी शिवजी की बारात

Updated:
विज्ञापन

सार्वजनिक भगवती शिव मंदिर, सुरियारी में पंडित ललन मिश्र द्वारा शिव-विवाह संपन्न कराया गया.

विज्ञापन

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. रविवार संध्या को सार्वजनिक भगवती शिव मंदिर, सुरियारी से भव्य शिव बारात निकाली गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली को रथ का रूप देकर भगवान शिव एवं माता पार्वती के तैलचित्र को फूलों से सजाया गया. नगर भ्रमण कराया गया. बारात भूत-पिशाच के वेश में निकले कलाकारों, गाजे-बाजे और दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ बाजार की मुख्य सड़क से होते हुए भवानीपुर दक्षिण पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुज़री और पुनः शिवालय पहुंची. जहां रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से शिव-विवाह संपन्न कराया गया. बारात में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान-सभी रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल हुए. “बम-बम भोले” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. इसके साथ ही सार्वजनिक भगवती शिव मंदिर सुरियारी, दिव्य ज्योति शिव मंदिर गढ़िया, परसा, सुखा नगर, तीनटोलिया, गोविंदपुर एवं प्रतापगंज शिवालय से भी शिव-विवाह की झांकियां धूमधाम से निकाली गई. महाशिवरात्रि को लेकर कई मंदिर प्रांगणों में मनिहारा, फूल, फल और मिठाइयों की दुकानें सजीं. मेले में रोशनी, पानी, शौचालय और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, वहीं प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही. सार्वजनिक भगवती शिव मंदिर, सुरियारी में पंडित ललन मिश्र द्वारा शिव-विवाह संपन्न कराया गया. जिसमें संजय महतो मुख्य जजमान बने. योग माया देवी द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई. आयोजन को सफल बनाने में डोमी पुर्वे, राजू पुर्वे, संजय महतो, योग माया देवी, सत्यनारायण महतो, आशीष कुमार महतो, महेश पुर्वे, अभिनव पादुका, अजय प्रताप पुर्वे, कुमार विनीत, चिंटू पुर्वे, गुड्डू पुर्वे सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन