ePaper

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Updated at : 03 Nov 2024 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन

विज्ञापन

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन सुपौल. निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरौना प्रखंड के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन में मतदाता सूची के संबंध में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम इंद्रवीर कुमार के द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित देखी गयी. उपस्थित सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि इस पुनरीक्षण अवधि में मतदाता सूची पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है. कोई भी नया मतदाता जो 18 से 19 आयु वर्ग में शामिल हुए हैं उनका नाम उस मतदान केंद्र के मतदाता सूची में निश्चित रूप से शामिल करना है. इसके साथ ही महिलाओं का नाम भी मतदाता सूची में विशेष रूप से शामिल करने की आवश्यकता है. ताकि मतदाता सूची में लिंग अनुपात को और बेहतर बनाया जा सके. किसी भी परिस्थिति में मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए. इस बात पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है. मतदान केंद्रों पर उपस्थित सभी मतदाताओं से भी अपील किया गया कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग ले एवं जिनका भी नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम जरूर जुड़वाएं. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुमार गौरव भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन