राघोपुर में स्कूल मैदान का होगा कायाकल्प

Updated:
विज्ञापन

डीएम सावन कुमार ने लखीचंद साहू हाई स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

– डीएम सावन कुमार ने लखीचंद साहू हाई स्कूल का किया निरीक्षण राघोपुर. प्रखंड अंतर्गत लखीचंद साहू उच्च विद्यालय का निरीक्षण डीएम सावन कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर एवं मैदान का जायजा लेते हुए खेल सुविधाओं के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में फुटबॉल स्टेडियम, रनिंग ट्रैक एवं बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. इसके साथ ही उन्होंने अंचलाधिकारी, राघोपुर को प्रस्तावित खेल संरचनाओं के लिए भूमि की नापी शीघ्र कराने का भी आदेश दिया. डीएम ने कहा कि विद्यालयों में खेल सुविधाओं के विकास से छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे और सभी को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन