सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक को फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 02 Feb 2026 7:45 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चांदपीपर के प्रांगण में शनिवार को सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद के विदाई समारोह का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चांदपीपर के प्रांगण में शनिवार को सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद के विदाई समारोह का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनायक प्रसाद यादव ने की. विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद को प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने अंग वस्त्र, छाता, शाल,पाग और फूल माला पहनाकर कर सम्मानित किया. विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एचएम विनायक प्रसाद यादव ने कहा कि शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद ने 20 वर्षों तक मिडिल स्कूल चांदपीपर में योगदान दिया है. सरकारी नौकरी में एक दिन न एक दिन सेवानिवृत्ति होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद अच्छे व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति है. विदाई सह सामान समारोह को प्रखंड एमडीएम प्रभारी विनोद कुमार, शिक्षक सूर्य नारायण यादव, मो शफीउर रहमान, सेवानिवृत शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद, शिक्षक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने संबोधित किया. विदाई सह सामान समारोह में शिक्षक दिलीप कुमार, नितीश कुमार, उषा कुमारी, संगीता कुमारी, रेशमा कुमारी, विजय कुमार, मो साजिद आदिल, रूमा कुमारी, अमित कुमार, सदानंद कुमार, रविंद्र कुमार, चंदन कुमारी, ग्रामीण रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन