चांदपीपर पैक्स अध्यक्ष पद पर दूसरी बार काबिज हुई पुष्पा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय में चांदपीपर पंचायत के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य एसडीओ मनोहर कुमार साहू, बीडीओ अच्युतानंद के देखरेख में शुक्रवार को देर रात संपन्न हो गया

विज्ञापन

सरायगढ़ प्रखंड मुख्यालय में चांदपीपर पंचायत के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य एसडीओ मनोहर कुमार साहू, बीडीओ अच्युतानंद के देखरेख में शुक्रवार को देर रात संपन्न हो गया. पैक्स अध्यक्ष पद से पुष्पा कुमारी ने दूसरी बार 32 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार निरो कुमारी को पराजित कर दूसरी बार जीत हासिल किया. पुष्पा कुमारी को कुल 629 मत प्राप्त हुआ. जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार निरो कुमारी को 597 मत प्राप्त हुआ. वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के सामान्य वर्ग से गीता देवी, सुनीता कुमारी, दुखरन मंडल, गगन यादव और बलदेव मंडल जीत हासिल किया. जबकि अति पिछड़ा वर्ग से जगदीश मंडल, दुलारी देवी, अनुसूचित जाति वर्ग से मंजू देवी, गणेश राम विजयी घोषित किए गए. जबकि पिछड़ा वर्ग से इंद्रदेव यादव और द्रोपती देवी निर्विरोध घोषित किया गया. पैक्स चुनाव को लेकर विजयी प्रत्याशी पुष्पा कुमारी और सभी 11 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों को बीडीओ अच्युतानंद ने जीत का प्रमाण पत्र दिया. इसके बाद विजयी प्रत्याशी पुष्पा कुमारी को समर्थकों ने फूल माला पहनाकर और अबीर गुलाल लगाकर खुशी का जश्न मनाया. मतगणना केंद्र पर बीडीओ अच्युतानंद, बीसीओ शिव शंकर पंडित, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे, नित्यानंद भार्गव सहित अन्य पुलिस बल और प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन