ePaper

इलाज कराने आया कैदी, सदर अस्पताल से फरार

Updated at : 19 Jul 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ी थी

विज्ञापन

सुपौल. मंडल कारा सुपौल से बुधवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल आया कैदी गुरुवार की देर शाम ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को चकमा देकर फरार हो गया. जिसकी पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगी है. मालूम हो कि लौकहा थाना कांड संख्या 36/24 में गिरफ्तार मधेपुरा जिला निवासी भवेश कुमार साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ी थी. घुटने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान रमेश यादव ने बताया कि भवेश कुमार नामक कैदी को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में रखा गया था. गुरुवार की देर शाम जीविका दीदी द्वारा खाना दिया गया. जिसके बाद कैदी द्वारा पानी की मांग की गयी. जैसे ही होमगार्ड के जवान पानी लेने जा रहा था, इसी दौरान कैदी वार्ड से निकल कर फरार हो गया. इसकी जानकारी तत्काल सदर थाना को दिया गया. 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है. एसपी शैशव यादव ने बताया कि अस्पताल से फरार कैदी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर जेल प्रशासन कार्रवाई करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन