प्रावि चांदपीपर का ताला तोड़ चावल, पंखा व मोटर की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पुआल की ढेर से दो पंखा व सात बोरी चावल किया बरामद

विज्ञापन

पुआल की ढेर से दो पंखा व सात बोरी चावल किया बरामद सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में चोरों ने मंगलवार की रात प्राथमिक विद्यालय चांदपीपर का ताला तोड़कर नौ क्विंटल चावल, चार बिजली पंखा और समरसेबुल मोटर चोरी कर ली गई. जिसको लेकर प्राथमिक विद्यालय चांदपीपर वार्ड नंबर 12 के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने चोरी की घटना की जानकारी भपटियाही थाना पुलिस को दी. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना का जांच किया. जांच के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा चावल का बोरा ले जाते समय चावल रास्ते में गिर गया था. पुलिस ने इस निशानदेही पर विद्यालय से कुछ ही दूरी पर पहुंचकर एक पुआल के ढेरी के पास पहुंचा. पुलिस ने पुआल के ढेर को हटाया तो उसके अंदर विद्यालय के एमडीएम का चावल का बोरा अज्ञात चोरों द्वारा छुपा कर रखा गया था. साथ ही चोरी का दो पंखा भी रखा हुआ था. पुलिस ने सात बोरी चावल और दो पंखा बरामद किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुआल का ढेरी रखने वाले मालिक से पूछताछ की जा रही है. वहीं शेष 11 बोरी चावल, दो पंखा और समरसेबल मोटर के बारे में गहन छानबीन की जा रही है. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस सभी एंगलों से जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन