सुपौल में प्रतापगंज के आशुतोष ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता, 571 अंक के साथ बढ़ाया प्रखंड का मान
माता पिता के साथ आशुतोष | Prabhat Khabar Network
NEET UG 2026: सुपौल जिले के आशुतोष आनंद ने NEET UG 2026 में 571 अंक प्राप्त कर अपने प्रखंड का नाम रोशन किया है. दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत की मिसाल पेश की है. जानें उनकी पूरी कहानी.
NEET UG 2026: सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड के लिए गर्व की खबर है. भवानीपुर उत्तर पंचायत के रहने वाले आशुतोष आनंद ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर परिवार के साथ पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है. दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है.
आपके शहर में
571 अंक हासिल कर बनाई पहचान
आशुतोष आनंद ने NEET UG 2026 में 720 में से 571 अंक प्राप्त किए.
उन्हें ऑल इंडिया रैंक 22,846 और कैटेगरी रैंक 10,912 मिली है. उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
शिक्षक परिवार से हैं आशुतोष
आशुतोष, भवानीपुर उत्तर पंचायत निवासी निजी शिक्षक राजकुमार यादव और रंजू देवी के पुत्र हैं.
परिजनों के अनुसार वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे.
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन अनामिका आनंद और कोटा के ऑनलाइन शिक्षकों को दिया.
उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहा.
डॉक्टर बनकर करना चाहते हैं समाज की सेवा
आशुतोष ने कहा कि उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है.
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर भी समाज और देश के लिए योगदान देने की इच्छा रखते हैं.
NEET UG 2026: शैक्षणिक रिकॉर्ड भी रहा शानदार
आशुतोष के पिता ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है.
उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 92 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. इसके बाद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित किया.
आशुतोष की इस उपलब्धि के बाद प्रतापगंज और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए