पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 7:20 PM
दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की संघन तलाशी ली गई
फोटो- 13 कैप्सन – वाहन जांच करते पुलिस कर्मी. प्रतिनिधिÖ, त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के खट्टर चौक एवं लक्ष्मीनिया टोल प्लाजा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की संघन तलाशी ली गई. मुख्य मार्ग से आने जाने वाले सभी वाहनों को पुलिस कर्मियों के द्वारा रोक कर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी की डिक्की आदि जांच की गई. हालांकि कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद नहीं किया. जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगने पर लगभग 20 हजार का चालान काटा गया. तलाशी अभियान के कारण कई ऐसे लोग जो बिना हेलमेट के आ जा रहे थे वे शहर की तंग गलियों से भागते नजर आए. चेकिंग अभियान से लोगों में काफी हड़कंप देखा गया. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि थाना क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा बना रहे. इस दौरान वाहन जांच अभियान में सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










