पुलिस मित्रों ने किया धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र मौजूद रहे

विज्ञापन

सुपौल. मानदेय में बढ़ोतरी, सेवा के स्थायीकरण और नियुक्ति में प्राथमिकता की मांग को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बजरंग कुमार ने किया. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से वे पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो समुचित मानदेय मिल रहा है और न ही सेवा सुरक्षा मिल रहा है. धरना के दौरान मानदेय बढ़ाने, सेवा को स्थायी करने तथा चौकीदार की नियुक्ति में प्राथमिकता देने जैसी प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया. धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि फिलहाल यह एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन