शोभा की वस्तु बना है पंचायत सरकार भवन, नहीं रहते हैं सरकारी कर्मी व जनप्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन

कोई भी कर्मी पंचायत सरकार भवन में नहीं बैठते हैं

विज्ञापन

किशनपुर. किशनपुर उत्तर पंचायत का पंचायत सरकार भवन एक शोभा का वस्तु बना हुआ है. जो बराबर बंद रहता है. जहां सरकारी कर्मी से लेकर कोई भी जनप्रतिनिधि अपने कार्यालय कक्ष में नहीं बैठते हैं. लोग अपने कार्यों को लेकर पंचायत सरकार भवन पहुंचते हैं. लेकिन मुख्य द्वार पर ताला लटका देख लोग मायूस होकर लौट जाते हैं. पंचायत सरकार भवन के मुख्य गेट पर सभी जनप्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मियों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. जिनमें कई कर्मी ऐसे हैं जिनका स्थानांतरण हो चुका है. ऐसे में पंचायतवासी दिगभ्रमित हो रहे हैं. पंचायत सरकार भवन में मुखिया, उप मुखिया, सरपंच, उप सरपंच, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, ग्राम कचहरी सचिव, न्याय मित्र, तकनीकी सहायक, लेखापाल का कार्यालय है. बावजूद लोगों को छोटे मोटे कार्य को लेकर भी अंचल व प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इस बाबत पंचायत सरकार भवन के पंचायत सेवक शुभम कुमार द्वारा बताया गया कि जिला में ऑडिट कराने के लिए सुपौल आ गए हैं. लेकिन शेष कोई भी कर्मी पंचायत सरकार भवन में नहीं बैठते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन