ePaper

एनएचएम कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Updated at : 24 Jul 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे ए ग्रेड कर्मी, नर्स, एएनएम एवं सीएचओ ने बताया कि सरकार द्वारा हम सभी एनएचम कर्मी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है

विज्ञापन

सुपौल. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इसको लेकर सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया. अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे ए ग्रेड कर्मी, नर्स, एएनएम एवं सीएचओ ने बताया कि सरकार द्वारा हम सभी एनएचम कर्मी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. हमारी मांग है समान काम के बदले समान वेतन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत सभी कर्मियों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा, एनएचएम के सभी कर्मियों पर अशोक चौधरी की अध्यक्षता वाले उच्चतम स्तरीय समिति की अनुशंसा को लागू करना, कर्मियों के लिये स्मार्ट फोन से एफआरएएस विधि से उपस्थिति दर्ज करने के अव्यवहारिक एवं अविवेकपूर्ण आदेश को निरस्त करना, माह अप्रैल से बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान तथा हर माह के अंतिम तिथि को मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाय. साथ ही स्वास्थ्य उप केंद्र पर स्थायी भवन, आवासीय सुविधा, शौचालय, पेयजल, बिजली एवं इंटरनेट जैसे बुनियादी सुविधा सुनिश्चित करना, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार द्वारा निर्गत आदेश द्वारा मानदेय बढ़ोतरी के दोषपूर्ण आदेश में अविलंब सुधार, एनएचएम के अंतर्गत अन्य कर्मियों की भांति सीएचओ को भी सामान्य रूप से वेतन वृद्धि एवं अन्य सुविधाएं दिया जाय, कार्य स्थल पर विशाखा जजमेंट के अनुरूप महिला कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी तथा न्यूनतम वैधानिक मजदूरी का भुगतान सभी संविदा कर्मियों को किया जाय. कहा कि जब तक हमलोगों की मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे. इस मौके पर राजेंद्र कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रूबी कुमारी, दीपक राज, बबीता कुमारी, पिंकी कुमारी, ममता कुमारी, रीचा कुमारी, रूपम कुमारी, सोनी कुमारी, दीन दयाल, पंकज, अनिल कुमार, सपना कुमारी, गीता कुमारी, विजेंद्र सेन, अर्पणा कुमारी, मधु भारती, विनीता कुमारी, उषा कुमारी, गुंजा कुमारी, विजय सेनी, नीता कुमारी, तृप्ति कुमारी सहित जिले के सभी एनएचएम कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन