पांच दिनों से लापता युवक का क्षत विक्षत मिला शव
पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अनुप्रिया एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया और आश्वासन दिया था कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.
– हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
आपके शहर में
शुक्रवार की रात मृत अकबर की लाश ललितग्राम के समीप मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि अकबर की लाश ललितग्राम के समीप पाया गया है. जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है. सर्किल इंस्पेक्टर अनुप्रिया ने बताया कि सुपौल से क्षत विक्षत लाश को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है. मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए