युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 03 Feb 2026 6:54 PM

विज्ञापन

गले पर मिला जख्म का निशान, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

-गले पर मिला जख्म का निशान, जांच में जुटी पुलिस जदिया. थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में रानीपट्टी उपवितरणी नहर के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. शव की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत अंतर्गत चकला गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र सौरभ कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक का शव नहर के किनारे पड़ा मिला. प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं. जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील पासवान एवं थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिए. एफएसएल टीम ने लिया नमूना सुपौल से पहुंची एफएसएल टीम ने घटना स्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को रानीपट्टी उपवितरणी नहर के किनारे लाकर फेंका गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन