काली पूजा के बाद माता की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 6:00 PM
नगर पंचायत निर्मली स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय काली पूजनोत्सव के बाद शुक्रवार की संध्या नम आंखों से मां काली की प्रतिमा को विदाई दी गई.
निर्मली. नगर पंचायत निर्मली स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय काली पूजनोत्सव के बाद शुक्रवार की संध्या नम आंखों से मां काली की प्रतिमा को विदाई दी गई. प्रतिमा विसर्जन स्टेशन रोड के समीप तिलयुगा नदी में किया गया. विसर्जन यात्रा पूजा स्थल से निकल कर मेन रोड महावीर चौक, आलू गद्दी, भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड से तिलयुगा नदी तट पहुंच कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया. मां काली सहित अन्य देवी देवता की प्रतिमा को कंधों के सहारे भक्तों ने विसर्जित की. विसर्जन यात्रा में कुंंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जय मां की नारे लगाते हुए नदी में कलश को प्रवाह कर दी. वहीं नदी के समीप स्थित भगवान भास्कर की प्रतिमा को भी श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी. जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










