निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का विधायक ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का विधायक ने लिया जायजा

फरवरी माह तक कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

– फरवरी माह तक कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित हेमंतगंज गांव में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सोनम रानी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर भवन निर्माण की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. विधायक सोनम रानी ने भवन निर्माण में लगे संवेदक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फरवरी माह तक कॉलेज भवन का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए. ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से यहां पढ़ाई की विधिवत शुरुआत हो सके. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. इसके लिए डिग्री कॉलेज का समय पर संचालन अत्यंत आवश्यक है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान विधायक ने कॉलेज में बिजली, पानी, शौचालय, कक्षाओं की संख्या और अन्य आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इस मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य सिकंदर सरदार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कमाल खां, दीपक कामत, मंसूर आलम, एनामुल हसन, अशोक मेहता, पवन मेहता, बरमानंद दीक्षित सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन