आत्मिक जागरण व सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश
Author Rajeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिपरा शाखा की ओर से रविवार को गांधी क्लब परिसर में 90वें शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया
विज्ञापन
गांधी क्लब परिसर में मनाया गया 90वें शिव जयंती महोत्सव
पिपरा
. महाशिवरात्रि पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिपरा शाखा की ओर से रविवार को गांधी क्लब परिसर में 90वें शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. इस अवसर पर उपस्थित शालिनी दीदी ने शिव जयंती के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शिव मानव जीवन को शांति, पवित्रता और शक्ति से भरने के लिए अवतरित होते हैं. उन्होंने भक्तों को आत्मिक जागरण व सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया. वहीं सुनीति बहन ने अपने संबोधन में कहा कि परमपिता परमात्मा का दिव्य स्वरूप ज्योति बिंदु के समान है. विश्व के कल्याणकर्ता होने के कारण उनका नाम ‘शिव’ है. वे दुखहर्ता और सुखकर्ता हैं. अनंत गुणों और शक्तियों के सागर हैं. वर्तमान समय पुरुषोत्तम संगम युग है. जिसमें परमात्मा शिव साकार मनुष्य तन के माध्यम से अवतरित होकर विश्व परिवर्तन का महान कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा शिव अर्थात कल्याणकारी निराकार ज्योति बिंदु परमपिता परमात्मा जो सृष्टि के रचयिता है. जबकि शंकर परमात्मा शिव की रचना है. कार्यक्रम में बद्री नारायण गुप्ता, प्रदीप यादव, शशि रंजन कुमार, आनंद गुप्ता, राम सिंह रानू जी, तेज नारायण साह, विश्वनाथ साह, नारायण गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, श्यामल गुप्ता, चंदेश्वरी साह आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन