ePaper

शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

Updated at : 30 Jan 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

वे अल्लाह और ईश्वर में भेद किए बिना उसे एक ही रूप में देखते थे

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमन्त कुमार की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव द्वारा शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि संपूर्ण भारत में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है. जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिए. महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में सबसे बड़े प्रसिद्ध नाम है. जिन्हें, राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई. भारत को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहम भूमिका है. वह सत्य अहिंसा के पुजारी थे. उनके चरित्र से प्रेरित गांधी दर्शन उच्च शिक्षा जगत में अहम स्थान रखता है. दुर्भाग्य से 78 वर्ष की अवस्था में 30 जनवरी 1948 को बिडला हाउस में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या कर दी गई. इसलिए उसके सम्मान में प्रत्येक 30 जनवरी को हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने बताया गांधी जी का जीवन सादा जीवन और उच्च विचार से प्रेरित था. वे अल्लाह और ईश्वर में भेद किए बिना उसे एक ही रूप में देखते थे. ऐसे महापुरुषों के जीवनी से हम सबको प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो अरुण कुमार, प्रो अनिल कुमार भगत, प्रो तरुण कुमार सिंह, डॉ रंभा कुमारी, डॉ सदानंद यादव, प्रो विनोद कुमार विमल, प्रो राजकुमार यादव, प्रो कुलानंद यादव, प्रो पुलकित यादव, तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभू यादव, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कुमारी पूनम तथा अन्य एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, दिलीप दिवाकर, गगन कुमार, दिग्दर्शन, रंजन कुमार, अशोक कुमार, बालकिशोर कुमार, जालेश्वर भगत, नागेश्वर यादव, हीरेंद्र कुमार, सरिता कुमारी, सिमरन गोयल, मिनटी कुमारी, रिया सिंह, जसमीत कौर, इशिका अग्रवाल, हर्षिता जैन, जुली कुमारी, सनम कुमारी, पूनम कुमारी, गुड़िया कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, शबनम कुमारी, गांधारी कुमारी, मुन्नी कुमारी, रणजीत सिंह, आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, रंजीत कुमार, यश कुमार, सुशांत भारती, साक्षी कुमारी, लवली कुमारी, निभा कुमारी, अंजली कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, रिया कुमारी, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, रंजूसा सुमन, रूपा कुमारी, सोनी कुमारी, शबनम कुमारी, सपना कुमारी गुड़िया कुमारी तथा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन