ग्राहक सेवा केंद्र में ग्राहकों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र में को किया गया जागरूक

विज्ञापन

कुनौली कुनौली ब्राह्मण टोला के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र परिसर में बैंक के ग्राहकों के साथ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक डगमारा के शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ठाकुर के साथ बैंकिंग अवेयरनेस कार्यक्रम हुआ. शाखा प्रबंधक ठाकुर ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की योजना व उससे संबंधित जानकारी दी. जानकारी देते हुए ग्राहकों को बैंक से जुड़ने की बात कही. वहीं विशेष जानकारी देते हुए बैंक ग्राहकों को सावधान करते हुए बताया कि अगर कहीं से कोई मैसेज बैंक संबंधित आएं व ओटीपी नंबर बताने को कहे तो कभी भी न बतावें. इसके प्रति सावधान रहे. मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रूपेश सिंह, रौशन झा, दिनेश पासवान, मैदान झा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन