शिविर आयोजित कर मजदूरों का बनाया जा रहा लेबर कार्ड

Updated:
विज्ञापन

आयोजित शिविर में नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 09 के पार्षद मनोज राम भी सहयोग करते दिखे

विज्ञापन

निर्मली नगर पंचायत निर्मली के बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से श्रमिक (लेबर) कार्ड बनाने हेतु मजदूरों का नि:शुल्क पंजीकरण किया गया. साथ ही जिन मजदूरों का कार्ड पहले से निर्गत किया जा चुका है, वैसे मजदूर का भी ऑनलाइन ई-केवाईसी अपडेट किया गया. शिविर में श्रम अधीक्षक विपुल कुमार साह, मरौना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अनुप कुमार कामती, बसंतपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार केशरी, डाटा ऑपरेटर आदि मौजूद थे. आयोजित शिविर में नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 09 के पार्षद मनोज राम भी सहयोग करते दिखे. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक की संख्या में शिविर में आकर सभी अपना पंजीयन करा लें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन