नेपाल चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, भीमनगर में हुई समन्वय बैठक

Updated:
विज्ञापन
नेपाल चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, भीमनगर में हुई समन्वय बैठक

बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की

विज्ञापन

वीरपुर. भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर थाना परिसर में शनिवार को इंडो-नेपाल समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की. बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ आगामी 05 मार्च को नेपाल में होने वाले संसदीय प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि नेपाल में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह समन्वय बैठक आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी. बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवागमन रोकने, बॉर्डर सील रहने, अपराध नियंत्रण और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. दोनों देशों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आपसी सहयोग और सतर्कता बनाए रखने पर सहमति जताई. इस अवसर पर नेपाल के सुनसरी जिले के एसपी, वीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, वीरपुर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल, भीमनगर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सहित नेपाल के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन