जिला जनता दरबार में 63 आवेदनों की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
जिला जनता दरबार में 63 आवेदनों की हुई सुनवाई

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी

विज्ञापन

-डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की. इस अवसर पर कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें एवं मांगें शामिल थी. जिलाधिकारी ने जनता दरबार के दौरान एक-एक कर आवेदनों को गंभीरता से सुना व संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है. इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें तथा कार्रवाई की प्रगति से आवेदकों को अवगत कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे. जनता दरबार के आयोजन से आमजनों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है. लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन