बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी टोला में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 9:41 PM
कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ज्ञानानंद कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे
बलुआ बाजार. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत अंतर्गत नाथपट्टी वार्ड नंबर 09 स्थित आदिवासी टोला में शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ज्ञानानंद कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. विशनपुर शिवराम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारानंद सरदार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत सचिव लक्ष्मी कुमार ने किया. इस दौरान उनके साथ बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, बीपीआरओ प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे. मुखिया प्रीति कुमारी सरदार ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संविधान के प्रारूप का वाचन किया. जिसके बाद कर्मी सहित अन्य लोगों को नशा मुक्ति व स्वच्छता को लेकर शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम का समापन पौधारोपण कर किया गया. मौके पर शेलजानंद सरदार, गुलाब दास, अनिल साह, श्यामानंद झा, विजय रान, राकेश झा, आताबुला अंसारी, राधे रान, नंद कुमार मेहता, सुरेंद्र मुखिया, झाबर दास, कमाल आलम, सदानंद रान, पंसस बुआ मंडल समेत स्वच्छता कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी सेविका, मेडिकल कर्मी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










