870 बोतल नेपाली शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 6:11 PM
तस्कर नदी के किनारे पहुंचे नाका दल ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों को घेर लिया और उन्हें संभलने का मौका दिये बगैर सामान के साथ धर-दबोचा
– सीमा स्तंभ संख्या 221 के समीप स्पर संख्या 25.75 पर हुई कार्रवाई वीरपुर. 45वीं बटालियन सशत्र सीमा बल की सीमा चौकी सिमरीघाट व बिहार पुलिस ने संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान मंगलवार की अहले सुबह नेपाली शराब, बाइक व नाव के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया. 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी, निगरानी के उद्देश्य से एसएसबी 45वीं बटालियन सशत्र सीमा बल की सभी सीमा चौकियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में बिहार पुलिस के साथ गश्ती की जाती है एवं समय समय पर नाका भी लगाया जाता है. मंगलवार को सीमा चौकी सिमरीघाट के समीप सहायक उप-निरीक्षक नवाकान्त दत्ता के नेतृत्व में अन्य 03 कार्मिक एवं बिहार पुलिस के 04 कार्मिकों का संयुक्त नाका दल अपने तय समयानुसार सीमा स्तंभ संख्या 221 के निकट स्पर संख्या 25.75 की ओर निर्धारित स्थान पर सतर्कता के साथ नाका पर तैनात हो गए. अंधेरे का फायदा उठाते हुये नदी के रास्ते 04 तस्कर नाव में शराब लादे हुये आए साथ ही एक बाइक भी उस नाव में था. जिसे संभवत: शराब को लादकर ले जाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला था. जैसे ही तस्कर नदी के किनारे पहुंचे नाका दल ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों को घेर लिया और उन्हें संभलने का मौका दिये बगैर सामान के साथ धर-दबोचा. बोरी में रखे सामान की तलाशी के क्रम में बोरी में नेपाली शराब की 870 बोतल प्राप्त हुई. हिरासत में लिए गए तस्कर की पहचान उपेंद्र मुखिया, गजेन्द्र यादव, अफ़रोज व बसंत कुमार पासवान के रूप में की गयी. आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त शराब, बाइक व नाव भपटियाही पुलिस को सुपुर्द किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










