आग लगने से चार घर जले, तीन मवेशियों की मौत
लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
-लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान कुनौली. कुनौली थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड नंबर 18 में शनिवार की मध्यरात्रि अचानक आग लगने से चार घर जल गये. आग की तेज लपेट के कारण घरों में रखा सारा सामान, मवेशी और अनाज जलकर राख हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के समय लोग सो रहे थे और आग के फैलने तक उन्हें कुछ समझ में नहीं आया. जब तक ग्रामीण और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक चार घर जल गये थे, इसके साथ ही दो दुधारू गाय, एक बछड़े की मौत हो चुकी थी. घर में रखे फर्नीचर, अनाज और वस्त्र जल कर राख हो चुके थे. अग्नि पीड़ितों ने बताया कि उन्हें इस हादसे में कोई भी सामान नहीं बचा. पीड़ित रधिया देवी, अमेरिका देवी, अनिल जी, और अमित कुमार का घर इस अगलगी में जला है. पीड़ितों द्वारा अंचल व थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए