चार अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया वापस
चुनाव मैदान में अब अध्यक्ष पद से 11 प्रत्याशी और विभिन्न कोटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए है
सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में गुरुवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के नामांकन वापसी को लेकर अध्यक्ष पद से कृपानंद मंडल, पूनम देवी, नेहा कनकन और परमानंद कुमार ने अपना अपना नामांकन वापस ले लिया. जबकि सदस्य पद से अत्यंत पिछड़ा वर्ग से अरुण मंडल और पिछड़ा वर्ग से ममता कुमारी ने अपना अपना नामांकन वापस ले लिया. चुनाव मैदान में अब अध्यक्ष पद से 11 प्रत्याशी और विभिन्न कोटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए है. प्रभारी बीडीओ कशिश बक्शी ने बताया कि चांदपीपर पैक्स निर्वाचन को लेकर 6 फरवरी को मतदान सुबह 7 से लेकर शाम 4:30 बजे तक होगा. चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2233 है. प्रत्याशियों के नाम वापसी के मौके पर बीडीओ अच्युतानंद, गौरीशंकर झा, पवन कुमार राम, सनोज कुमार, मो सालेह, मो परवेज आलम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए