गोपालपुर सिरे में शहीद जुब्बा सहनी जागरूकता मंच का गठन

Updated:
विज्ञापन

11 मार्च को धूमधाम से मनेगा शहादत दिवस

विज्ञापन

– सर्वसम्मति से नीतीश कुमार मुखिया को मंच का चुना गया अध्यक्ष – 11 मार्च को धूमधाम से मनेगा शहादत दिवस सुपौल. सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत में पंचायत के सरपंच रंजीत मुखिया की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में उपस्थित ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शहीद जुब्बा सहनी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहीद जुब्बा सहनी जागरूकता मंच की स्थापना की जाएगी. सभा में यह भी तय किया गया कि आगामी 11 मार्च 2026 को शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद के विचारों और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. नीतीश कुमार मुखिया बने मंच के अध्यक्ष बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार मुखिया को शहीद जुब्बा सहनी जागरूकता मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंच सामाजिक एकता, जागरूकता और शहीदों के सम्मान के लिए प्रभावी कार्य करेगा. सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी का बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उनकी शहादत को याद रखना हम सभी का कर्तव्य है. शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर प्रमोद यादव, शंभू पासवान, रघुनाथ मुखिया, संतोष मुखिया, जीवछ मुखिया, चंदन मुखिया, छेदी मुखिया, बसंत मुखिया, रणधीर मुखिया, जीवन कुमार, डोमी मुखिया, लाल कुमार, ओम प्रकाश मुखिया, सुरेंद्र मुखिया, परमेश्वर मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन