मुर्गी फार्म में लगी आग, संचालिका ने गांव के ही तीन लोगों पर आग लगाने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

इस घटना में काफी क्षति का अनुमान लगाया गया है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत स्थित कोशली पट्टी वार्ड नंबर 18 में शुक्रवार देर रात मुर्गी फार्म में भीषण आग लग गई. जिससे फार्म सहित फार्म के अन्दर रखा सामान जलकर राख हो गया. फार्म संचालिका रंजन देवी ने पिपरा थाना में आवेदन देकर आग लगाने का आरोप गांव के ही महेन्द्र यादव, रोशन कुमार और गणेश कुमार पर लगाया है. थाना को दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि रोज की तरह हम लोग खाना खाकर सो गए थे. अचानक फार्म में आग लग गई. जब हमलोग जगे तो देखा कि उक्त नामित लोग भाग रहे थे. इस घटना में काफी क्षति का अनुमान लगाया गया है. इधर जिन लोगों के खिलाफ आग लगाने को लेकर पिपरा थाना में शिकायत की गई है. उसके घर उत्पाद पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर मद्यनिषेध थाना सुपौल ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन