ePaper

जमीन विवाद में मारपीट

Updated at : 13 Jan 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

आरोपी के विरुद्ध कारवाई की मांग

विज्ञापन

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के वार्ड 14 में बीते रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी. जिसमें चार लोग घायल हो गये. मारपीट की घटना को लेकर घायल मिश्रीलाल शर्मा ने भपटियाही थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. घायल मिश्रीलाल शर्मा ने बताया कि करीब दो कट्टा जमीन में घर बना रहे थे. इसी दौरान गांव के ही राजदेव राम, बसंत राम, मनोज राम, मुकेश राम सहित अन्य ने मिलकर पत्नी, पुत्र वरीश लाल शर्मा व महेंद्र शर्मा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर ने इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन