डॉ कमल प्रसाद यादव पांचवीं बार बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

किसी अन्य प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आने के कारण डॉ यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय राघोपुर परिसर में रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव था, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ कमल प्रसाद यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया और उन्हें लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड पर्यवेक्षक रामाचंद्र यादव व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो. नूर आलम विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने उपस्थित सदस्यों को निर्वाचन से जुड़े नियमों की जानकारी दी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप चुनाव संपन्न कराया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने डॉ कमल प्रसाद यादव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन दिया. किसी अन्य प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आने के कारण डॉ यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन