इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

कदाचारमुक्त परीक्षा पर दिया सख्त संदेश

विज्ञापन

– कदाचारमुक्त परीक्षा पर दिया सख्त संदेश सुपौल. राजकीयकृत बबुजन विश्वेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण संचालन की स्थिति का गहन जायजा लिया. जिलाधिकारी ने केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासन और सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखें. किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षार्थियों को भयमुक्त एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है. ताकि वे बेहतर ढंग से परीक्षा दे सकें. निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रशासन के सदस्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन