होली पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

शांति, भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली : जिलाधिकारी

विज्ञापन

– शांति, भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली : जिलाधिकारी सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्य शामिल हुए. होली पर्व को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष होलिका दहन 02 मार्च को होगा, जबकि 03 एवं 04 मार्च को होली (रंगोत्सव) मनाई जाएगी. पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, अश्लील गानों के प्रसारण पर सख्ती से रोक होगी, सूखा नशा करने वालों एवं बाइकर गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली पर्व को शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा. बैठक में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, पुलिस उपाधीक्षक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, युगल किशोर अग्रवाल, एम वली, रामचंद्र प्रसाद यादव, अमर कुमार चौधरी, मो मकशूद आलम, प्रो निखिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिलाउर्र रहमान, अजय अजनबी, मो जावेद, रामकुमार राय, अभिषेक पंसारी, प्रो बैजू भगत, जावेद रफीक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी व जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन