बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

डगमारा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा वार्ड नंबर 14 निवासी वंश नारायण मेहता के आवास पर स्वराज संघ समिति जगतपुर के तत्वाधान में ग्रामीणों की बैठक हुई

विज्ञापन

कुनौली. डगमारा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा वार्ड नंबर 14 निवासी वंश नारायण मेहता के आवास पर स्वराज संघ समिति जगतपुर के तत्वाधान में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कोटल, विजय कुमार रॉय और संस्था के चेयरमैन रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे. संस्था के संचालक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वराज संघ समिति द्वारा चलाये जा रहे बकरी पालन, मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे बकरी घर, वर्मी कम्पोस्ट किट, छूटे व्यक्तियों का राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड व पलायन जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य की प्रगति पर चर्चा करना है. मौके पर दिल्ली से आये राकेश कोटक और विजय कुमार द्वारा कई दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर बासुजी, अंकित, रविन्द्र कुमार, मणि कुमार, वंश नारायण मेहता, प्रशांत कुमार, अर्चना कुमारी, रूबी कुमारी मेहता, भोला मेहता, सीता देवी, रीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन