पैक्स अध्यक्ष पद पर दिलीप यादव ने दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के पथरागोरधेय व कुशहा पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पथरागोरधेय व कुशहा पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान के बाद प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में शुक्रवार की शाम मतगणना कराई गई. जो पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई. शाम करीब छह बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई, जो रात नौ बजे तक चली. पथरागोरधेय पंचायत के कुल पांच बुथों की मतगणना पांच राउंड में संपन्न हुई. यहां अध्यक्ष पद के लिए एक महिला समेत दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. सभी बूथों की मतगणना पूरी होने के बाद पुरुष उम्मीदवार दिलीप यादव को कुल 772 मत प्राप्त हुए. जबकि महिला उम्मीदवार अमृता राज को 435 मत मिले. इस प्रकार दिलीप यादव ने अमृता राज को 337 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. इस पंचायत में कुल 71 मतों को रिजेक्ट घोषित किया गया. वहीं कुशहा पंचायत में कुल चार बूथों की मतगणना भी पांच राउंड में पूरी की गई. यहां भी अध्यक्ष पद के लिए एक महिला समेत दो उम्मीदवार मैदान में थे. मतगणना के परिणामस्वरूप महिला उम्मीदवार मंजू देवी को 374 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश कुमार को 1314 मत मिले. इस तरह मिथिलेश कुमार ने मंजू देवी को 940 मतों के भारी अंतर से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की. कुशहा पंचायत में कुल 70 मत रिजेक्ट किए गए. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिनव भारती ने बताया कि ऑब्जर्वर सह जिला पशुपालन पदाधिकारी कुमुद कुमार की उपस्थिति में दोनों पंचायतों में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. मतगणना समाप्त होने के तुरंत बाद ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन